रोहिंग्या मुसलमानों के साथ सलूक अंतरराष्ट्रीय कानूनों का उल्लंघन: ओआईसी

0
1152
NBT-image (22)

इस्लामी देशों के संगठन ने कहा है कि म्यांमार ने रोहिंग्या मुसलमानों +के साथ जिस तरह का सलूक किया है वह अंतरराष्ट्रीय कानूनों का गंभीर और खुला उल्लंघन है। संगठन ने संकट के हल के लिए अंतरराष्ट्रीय समर्थन का आह्वान किया। इस्लामी सहयोग संगठन ( ओआईसी ) ने बांग्लादेश में दो दिन के सम्मेलन के अंत में एक संयुक्त बयान जारी किया।

बांग्लादेश ने म्यांमार + से भागे रोहिंग्या समुदाय के 700,000 लोगों को अपने यहां पनाह दी है। रविवार को जारी किए गए बयान में कहा गया है कि संगठन म्यांमार में मानवाधिकारों के उल्लंघन पर निगाह रखने के लिए संयुक्त राष्ट्र तथा अन्य वैश्विक मंचों पर काम करना जारी रखेगा। संगठन ने पहले के अंतरराष्ट्रीय बयानों की भावनाओं को दोहराते हुए कहा कि म्यांमार में नस्ली सफाया किया जा रहा है।

फाइल फोटो

रोहिंग्या के लिए कभी स्वर्ग था यह गांव

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here