पिता बेरोजगार, दादी की पेंशन से मिली मदद और बन गई टॉपर

0
1322
10_05_2018-chuneshwari_sahu

रायपुर [जेएनएन]। अगर आपका व्हील पावर मजबूत है तो दुनिया की कोई भी समस्या आपको पीछा नहीं कर पाएगी। इसे साबित कर दिखाया है कक्षा दसवीं में सातवीं रैंक प्राप्त करने वाली राजधानी के पुराने राजेंद्र नगर निवासी चुनेश्वरी साहू ने।

रायपुर में दुनिया की सारी सुविधाएं मौजूद हैं, यहां के छात्र तकनीक और इंटरनेट के माध्यम से पूरी दुनिया से जुड़े हैं उन सबको पछाड़ते हुए अपने आप को स्थापित किया है चुनेश्वरी ने।

चुनेश्वरी का घर दादी की पेंशन से चलता है। उसके दादाजी बिजली विभाग में नौकरी करते थे, जिनके निधन के बाद दादी को पेंशन मिलती है। दादी चुनेश्वरी को बहुत बड़े पोस्ट में नौकरी करते देखना चाहती हैं। इसके लिए वह घर का राशन बाद में, पहले चुनेश्वरी के लिए किताबें और उसकी जरूरत की चीजें खरीदती हैं।

चुनेश्वरी ने बताया कि घर के हालात चाहे जैसे भी हों, लेकिन मेरी पढ़ाई के लिए दादी कोई कमी नहीं होने देतीं। उनके मम्मी-पापा भी पूरा सपोर्ट करते हैं। उससे घर का कोई भी काम-काज नहीं करवाते।

लक्ष्य

देश सेवा के लिए किसी बड़े पोस्ट में नौकरी करना चाहती हैं। इसके लिए चुनेश्वरी ने मन लगाकर रात-दिन घर में अकेले बैठकर पढ़ाई की। घर में पढ़ाई के लिए उनका एक सेप्रेट कमरा है। इस साल उनके घर में कई सारी फैमिली प्रॉब्लम आई, इसके बाद भी उन्होंने अपने आप को टूटने नहीं दिया, पढ़ाई करती रहीं।

सक्सेस मंत्र

चुनेश्वरी पढ़ाई में बचपन से ही अच्छी हैं। उनकी लगन और मेहनत देखकर उनके घरवालों के साथ उनकी एक मैम नीरा गुप्ता उसे पढ़ाई के लिए टिप्स देती थीं। यहां तक परीक्षा के समय उसे अपने घर बुलाकर पढ़ाती थीं। उनकी करीबी दोस्त अनामिका बंजारे भी मदद करती थीं।

 मां हमेशा पढ़ने के लिए प्रेरित करती थीं। स्कूल के टीचर्स ने काफी सपोर्ट किया। चुनेस्वरी ने परीक्षा प्रबोध, नोट्स, पुस्तक, अनसॉल्वड पेपर्स से अध्ययन किया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here