बल्ब जल्दी खराब होने की परेशानी से छुटकारा दिलाएंगी ये टिप्स

0
1212
10_05_2018-bulb

नई दिल्ली(टेक डेस्क)। बल्ब आजकल ट्यूबलाइट से ज्यादा बिजली बचाने का जरिया बनते जा रहे हैं। यही कारण है की आज के समय में बल्ब में एलईडी से लेकर तमाम तरह की विविधता देखी जा सकती है। लेकिन कई बार घर या कसी अन्य जगह पर लगा बल्ब खराब हो जाता है। क्या आपको इसके पीछे के कारण पता है? अगर नहीं तो हम इस पोस्ट में आपको इसके पीछे के कुछ कारण बताएंगे। इनका ध्यान रखकर बल्ब खराब होने की परेशानी से कुछ हद तक बचा जा सकता है।

बल्ब खरीदने से पहले भी कुछ बातों का ध्यान रखा जाए तो उन्हें जल्दी खराब होने से बचाया जा सकता है। जानते हैं कुछ ऐसे ही कारणों के बारे में:

  • अगर घर का वोल्टेज 125 वॉल्ट से ज्यादा हो तो बल्ब जल्दी खराब हो जाते हैं।
  • बल्ब में अधिक वाइब्रेशन होने के कारण भी वो जल्दी खराब हो जाते हैं।
  • बल्ब के सॉकेट में नीचे की ओर लगे मेटल का टैब दबा हुआ हो तो भी बल्ब के जल्दी खराब होने के आसार होते हैं। ऐसा इसलिए क्योंकि मेटल दबा होने के कारण बल्ब उससे दूर से कनेक्ट होता है और जल्दी खराब हो जाता है।
  • CFL बल्ब में Mercury होती है जो जल्दी खत्म हो जाती है। इसके मुकाबले LED बल्ब ज्यादा चलते हैं।
  • बल्ब सॉकेट में ठीक से ना लगा हो तो फ्लिकर करता है। इसी कारण यह जल्दी खराब हो जाता है। इसे टाइट कर के लगाएं।
  • बल्ब सॉकेट जिस वोल्टेज के लिए बने हों उससे ज्यादा वोल्टेज के बल्ब ना लगाएं। यह भी बल्ब खराब होने का कारण है।
  • कुछ बल्ब फिक्सचर ज्यादा गर्म होते हैं। उन्हें ओपन एरिया में लगाना चाहिए जहां थोड़ी हवा मिले।

इन बातों का ध्यान रखने पर बल्ब खराब होने की परेशानी से आपको काफी हद तक छुटकारा मिल जाएगा

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here