पाकिस्तान में नहीं होगी ‘वीरे दी वेडिंग’, इस वजह से फ़िल्म पर लगा प्रतिबंध

0
1407

मुंबई। पाकिस्तान में भारतीय फ़िल्मों को बैन करने की रफ़्तार तेज़ हुई है। बात-बात पर बॉलीवुड फ़िल्म की रिलीज़ को रोक दिया जाता है। बैन की ताज़ा शिकार बनी है ‘वीरे दी वेडिंग’, जिसे अभद्र भाषा और आपत्तिजनक संवादों के आरोप में बैन किया गया है। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो जब पाकिस्तान के सेंसर बोर्ड ने फ़िल्म देखी तो सभी सदस्यों ने एकमत से इस पर रोक लगाने का फ़ैसला किया।

वहीं, वितरकों ने भी फ़िल्म को सर्टिफाई करने के लिए दी गयी अर्ज़ी वापस ले ली। हालांकि, फ़िल्म की लीड स्टार कास्ट वीरे दी वेडिंग को प्रगतिशील फ़िल्म बताती है। इसके पीछे उनके अपने तर्क हैं। हालांकि भारत में भी फ़िल्म को एडल्ड सर्टिफिकेट दिया गया है। शशांक घोष निर्देशित वीरे दी वेडिंग All Women फ़िल्म है, जिसके सभी मुख्य पात्र फीमेल हैं। इन चरित्रों को करीना कपूर, सोनम कपूर, स्वरा भास्कर और शिखा तलसानिया ने निभाया है। सुमित व्यास, करीना के प्रेमी का किरदार निभा रहे हैं। फ़िल्म आज़ाद ख्याल लड़कियों की ज़िंदगी को नज़दीक से दिखाती है, जिसमें अपनी किसी भी पसंद या नापसंद को लेकर बेचारगी या हीनता का भाव नहीं होता। वैसे तो कथ्य की ज़रूरत के हिसाब से भारतीय फ़िल्मों की नायिका पहले भी पर्दे पर गाली देती रही है, मगर इतना भाषा का इतना खुलापन संभवत: पहली बार है। संवादों में भी किरदारों की आज़ाद ख्याली झलकती है। फ़िल्म एक जून को रिलीज़ हो रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here