तमिलनाडु पहुंचे अमित शाह ; मिशन 2019

0
633

स्वदेस बिचार-तमिलनाडू(१०/७) : लोकसभा चुनाव से पहले राजग का विस्तार होगा और उससे जुड़े सभी घटक दलों के सम्मान का ध्यान रखा जाएगा। यह बात भाजपा अध्यक्ष अमित शाह ने सोमवार को तमिलनाडु पहुंचकर कही। तमिलनाडु में सत्तारूढ़ अन्ना द्रमुक के भाजपा से मधुर रिश्ते हैं। पार्टी राजग में शामिल होने का संकेत भी दे चुकी है।

तमिलनाडु में 2014 के लोकसभा चुनाव में एक सीट जीतने वाली भाजपा 2019 के चुनाव में नई संभावनाओं पर गौर कर रही है। इसके लिए वह कुछ क्षेत्रीय दलों के साथ गठबंधन करके अपना आधार बढ़ाना चाहती है। तमिलनाडु पहुंचे शाह ने इसी मकसद से तमिल गौरव का मुद्दा उठाया है। कहा है कि भाजपा के अतिरिक्त कोई अन्य दल इस मुद्दे पर गंभीर नहीं है। उन्होंने कहा, हम अपने सभी मौजूदा साथियों को सम्मान देंगे। लोकसभा चुनाव से पहले कुछ और साथी दलों को जोड़ेंगे। इसके बाद राजग एक बार फिर देश को एक साफ-सुथरी सरकार देगा। भाजपा अध्यक्ष ने यह बात पार्टी की शक्ति और महाशक्ति इकाइयों से आए 15,000 कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कही। तमिलनाडु में एक शक्ति केंद्र के पास पांच पोलिंग बूथ की व्यवस्थाएं देखने की जिम्मेदारी है जबकि महाशक्ति केंद्र पांच शक्ति केंद्रों पर नजर रखते हैं।

आगामी लोकसभा और राज्य विधानसभा चुनावों की तैयारियों की समीक्षा करने के लिए भाजपा अध्यक्ष अमित शाह 13 जुलाई को हैदराबाद जाएंगे। राज्य में विधानसभा और लोकसभा के चुनाव साथ होने हैं। अपने एक दिवसीय दौरे में शाह पार्टी के पूर्णकालिक सदस्यों और पदाधिकारियों से मिलेंगे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here