फतेहपुर में पिता ने मोबाइल दिलाने से किया इन्कार तो बेटे ने कर दी हत्या

0
1284

फतेहपुर : चांदपुर थाने के कुलखेड़ा गाव में नलकूप पर पुत्र ने पिता की फावड़े से काट हत्या कर दी और मौके से फरार हो गया। पुलिस ने घटना की छानबीन शुरू कर दी है। हत्या के पीछे मोबाइल न दिलाने का विवाद बताया जा रहा है।

कुलखेड़ा गाव निवासी कृष्ण कुमार तिवारी (60) शनिवार की देर शाम घर से मवेशियों को चारा लेकर गाव के पश्चिम स्थित नलकूप पर गए। पीछे से तीसरा पुत्र अन्नू उर्फ आनन्द किशोर तिवारी भी पहुंच गया। युवक ने पिता से मोबाइल खरीदने की जिद की। इसी को लेकर पिता पुत्र के मध्य विवाद हो गया। युवक ने पिता के सिर पर फावड़े से कई वार किए। जमीन में गिरते ही मुंह व पेट पर भी वार कर हत्या कर दी। हत्या के बाद मौके से फरार हो गया।

घटना की जानकारी तब हो पाई जब दूसरे नम्बर का पुत्र मन्नू बारात से वापस लौट नलकूप पहुंचा। पिता को खून से लतपत मृत देख बदहवास हालत में घर आया। मा व अन्य परिजनों को घटना की जानकारी दी। परिजन मौके पर पहुंचे। पुलिस को खबर दी। रात में ही सीओ अभिषेक तिवारी सहित थाने का पुलिस फोर्स मौके में पहुंचा। कृष्ण कुमार की पत्‍‌नी विमला तिवारी ने बताया अन्नू कई दिन से मोबाइल माग रहा था। इसी के चलते हत्या कर दी है। थाना प्रभारी विद्याराम यादव ने बताया कृष्ण कुमार की हत्या पुत्र आनन्द किशोर तिवारी उर्फ अन्नू ने की है। हत्या के कारणों की जाच की जा रही है।

कृष्ण कुमार तिवारी के चार पुत्रों में बड़े पुत्र ब्रज किशोर की शादी हो चुकी है। वह परिवार के साथ अलग रहता है। बाकी तीन पुत्र मन्नू, आनन्द किशोर उर्फ अन्नू व घनश्याम साथ रहते हैं। घनश्याम भी बाहर प्राइवेट नौकरी करता है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here