भारतीय जनता पार्टी के विचारक दीनदयाल उपाध्याय के गांव मे पहुंचे अमित शाह

0
640
Swadesh-Vichar

स्वदेश विचार-नईदिल्ली(२६/९) : आज भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह जयपुर के पास भारतीय जनता पार्टी के विचारक पंडित दीनदयाल उपाध्याय के गांव धानक्या पहुंचे हैं. एकात्म मानवतावाद के विचार का प्रतिपादन करने वाले पंडित दीनदयाल उपाध्याय के गांव के दौरे के दौरान अमित शाह ने वहां भाजपा कार्यकर्ताओं को भी सम्बोधित किया. भाजपा अध्यक्ष शाह ने इस दौरान उपस्थित जनसमूह को सम्बोधित करते हुए कहा की देश के करोड़ो बीजेपी कार्यकर्ताओं के लिए दीनदयाल उपाध्याय की जन्मशती काफी महत्वपूर्ण है और आज उनके गांव में आ कर वो गर्व महसूस कर रहे हैं.

शाह ने पार्टी कार्यकर्ताओं को कहा की पंडित दीनदयाल ने स्वयं के लिए कुछ भी नहीं किया और ये उनकी महानता हैं जिसे भाजपा के कार्यकर्ताओं को अपने जीवन में उतारना चाहिए. भाजपा अध्यक्ष अमित शाह ने इस दौरान दीनदयाल उपाध्याय के संघर्ष और पार्टी के लिए निष्काम भाव से किये कार्य से प्रेरणा लेने की बात दोहराई. भाजपा अध्यक्ष शाह ने कहा की दीनदयाल उपाध्याय एक वटवृक्ष रहें,जिन्होंने पार्टी की नींव को तैयार किया. लेकिन उनके जीवन में ऐसे दौर भी आयें जब उन्हें लोग पहचानने से इंकार कर देते थें.

आज उनके सांस्कृतिक राष्ट्रवाद के सन्देश को भारतीय जनता पार्टी अपने पार्टी का मूल मन्त्र मान राष्ट्रनिर्माण का कार्य कर रही है. राष्ट्रवाद के उनके विचार और एकात्म मानवतावाद के सहारे देश की प्रगति की नयी कहानियां लिखने और कार्य करने के लिए भाजपा के सारे कार्यकर्ता तैयार हैं. बीजेपी अध्यक्ष  शाह ने यह भी कहा की संगठन आधारित विश्व का एकमात्र दल का आधार रखने वाले पंडित जी के विचारों से आज बीजेपी कैडर बेस्ड पार्टी के रूप में खड़ी है.

इस दौरान बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने यह भी कहा उनकी अंत्योदय की अवधारणा और पंक्ति के आखिरी व्यक्ति को सबके बराबर खड़ा करने की सोच काफी महत्वपूर्ण थी. उसी विचार को साथ लेकर पुरे देश में  बीजेपी की सरकारों ने करोड़ों लोगों का जीवन स्तर सुधारा और उन्ही विचारों की बदौलत आज bjp पूर्ण बहुमत के साथ में है. इस दौरान बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने पूरी दुनिया के  विश्लेषकों को इस बात का अध्ययन करने को कहा की वो आएं और इस बात का रिसर्च करें की आखिर किस सोच की वजह से भाजपा इतनी बड़ी पार्टी बनी.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here