स्वदेश विचार-नईदिल्ली(२६/११) : HMD ग्लोबल के स्वामित्व वाली कंपनी Nokia जल्द ही अपना एक और स्मार्टफोन Nokia X7 या Nokia 8.1 को लॉन्च करने वाली है। इसके बारे में Nokia के ऑफिशियल ट्विटर हैंडल से पता चला है। कंपनी इस स्मार्टफोन को #ExpectMore के साथ ट्विटर पर प्रमोट कर रही है। आपको बता दें कि इस फोन को 5 दिसंबर को दुबई में आयोजित एक इवेंट में लॉन्च किया जाएगा। इसके बारे में कंपनी के चीफ प्रोडक्ट ऑफिसर जूहो सरविकास ने 15 नवंबर को एक ट्वीट के जरिए जानकारी दी है। सरविकास ने #ExpectMore हैशटैग के साथ इस फोन के लॉन्च के बारे में जानकारी दी है।
Nokia X7 को Nokia 7.1 Plus भी कहा जा रहा था लेकिन मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो इस फोन को Nokia 8.1 भी कहा जा रहा है। नोकिया के ऑफिशियल ट्विटर हैंडल द्वारा जारी किए गए टीजर से यह पता चलता है कि फोन में नौच डिस्प्ले फीचर दिया जाएगा। इससे पहले कंपनी ने भारत में अपना पहला नौच डिस्प्ले वाला स्मार्टफोन Nokia 6.1 Plus को लॉन्च किया है। आइए, जानते हैं Nokia X7 या Nokia 8.1 के संभावित फीचर्स के बारे में