25 सितंबर को दीनदयाल उपाध्याय की 102वीं जयंती पर भोपाल में होगा भाजपा का महाकुंभ

0
675
BJP-Swadesh-Vichar

स्वदेश विचार-नईदिल्ली(२८/८) : आगामी 25 सितंबर को पंडित दीनदयाल उपाध्याय की 102वीं जयंती पर भारतीय जनता पार्टी एक साथ दो काम करने जा रही है। इस दिन पहला काम जो होना है वो मुख्यमंत्री की जन आशीर्वाद यात्रा के समापन और दूसरा चुनाव से पहले कार्यकर्ताओं का महाकुंभ। जिसमें प्रदेशभर से करीब दस लाख पार्टी कार्यकर्ताओं को भोपाल लाने की योजना है। महाकुंभ में पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने आने की मंजरी दे दी है। लेकिन प्रदेश भाजपा चाहती है कि प्रधानमंत्री मोदी भी महाकुंभ में आए। आयोजन राजधानी के जंबूरी मैदान पर होगा।

पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष राकेश सिंह ने बताया कि पिछले दो विधानसभा चुनावों में भी कार्यकर्ता महाकुंभ से ही चुनावी शंखनाद हो रहा है। इस बार भी ये परंपरा निभाई जाएगी। पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंति भाजपा वैसे तो हर साल प्रदेशभर में बड़े पैमाने पर मनाती है। पर इस बार चुनाव से पहले इस दिन भोपाल में पार्टी महाकुंभ का आयोजन करने जा रही है। इसी दिन मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की जनआशीर्वाद यात्रा का औपचारिक समापन महाकुंभ में हो जाएगा। कार्यकर्ता महाकुंभ में प्रदेश के सभी मतदान केंद्रों से पार्टी की टोली (पन्ना प्रमुख) और इससे ऊपर के सभी पदाधिकारी बुलाए गए हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here